Ghumla News: रथ मेला देखकर लौट रहे युवक से मोबाइल छीना
गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: गुमला। घूरती करौंदी रथ मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में प्रतापपुर दाउद नगर निवासी ओमन इंदवार ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि 25 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे वह मेला देखकर लौट रहा था। इसी दौरान रामनगर पावर हाउस के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। उसने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.