गुमला, अगस्त 20 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। डीडीसी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत प्रमुख संकेतकों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न विकासात्मक संकेतकों की विभागवार समीक्षा कर प्रगति और उपलब्धियों का आकलन किया गया।

बैठक में चर्चा बैठक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले संकेतकों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने कम प्रतिशत वाले संकेतकों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें।

अगामी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में विभागवार उपलब्धियों के साथ आगामी कार्ययोजना की भी समीक्षा...