Ghumla News: युवा महोत्सव में लोकगीत-नृत्य से दिखी गुमला की सांस्कृतिक की झलक
गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। कुड़ुख सांस्कृतिक भवन बम्हनी में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027 का आयोजन किया गया। नशामुक्त युवा-विकसित भारत की थीम पर आयोजित महोत्सव में जिले के 200 से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। किसी ने चित्रों के जरिए अपनी कल्पनाओं को रंग दिया तो किसी ने कविता और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उठाया। वहीं लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने जिले की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी अनिमेष रंजन और जिला परिषद उपाध्यक्ष ने किया। मौके पर डीडीसी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.