गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में आयोजित दो दिनी युवा महोत्सव गूंज -2026 का समापन हुआ। महोत्सव में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, समूह संगीत, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला और गायन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्टुस एक्का ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने लाने का मंच है। युवाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे अपने हुनर को निखारकर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने विद्यार्थियों से सही रास्ता चुनने और अपने गुणों को निखारने की अपील की। यह भी पढ़ें- Katihar News: युवा उत्सव में हुनर दिखाने का मौका, 28 ...