गुमला, अगस्त 9 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोजेक्ट भारत के तहत रविवार को नगर भवन पालकोट में ग्राम प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से करीब 200 ग्राम प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के वाईएलटीपी निदेशक बीएस जयचंद्रन ने प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन का उद्देश्य जयचंद्रन ने कहा कि प्रोजेक्ट भारत का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुशिक्षित और संपन्न बनाना है। इसके लिए प्रत्येक गांव से पांच सक्रिय प्रतिनिधियों को जोड़कर ग्रामीण विकास को गति दी जा रही है। प्रतिनिधि ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए समाज और संबंधित संस्थाओं के बीच सेतु का काम करेंगे।

युवाओं के लिए अवसर सम्मेलन में ग्रामीण युवाओं को योग से उद्यो...