गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सर्किट हाउस में मंगलवार को जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी की अध्यक्षता में गुमला जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी आरिफ रजा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं के अधिकार, रोजगार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन का विस्तार करने तथा आम लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज और उनके अधिकारों की लड़ाई का मंच है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की...