Ghumla News: युवाओं की प्रतिभा को निखारने की जरूरत: मंत्री
गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के सैंदा गांव में आयोजित ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी,सिसई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष निलेश उरांव, प्रमुख मीना टोप्पो समेत कई गणमान्य लोगों ने समारोह में शिरकत की। ग्रामीणों ने मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.