गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला। जिले की एक युवती ने लोहरदगा के सेन्हा निवासी प्रभास्कर कुजूर पर प्रेमजाल में फंसाकर 15 लाख रुपये ठगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कुछ महीने पहले दोनों की जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती से अलग-अलग किस्तों में करीब 15 लाख रुपये ले लिए। बाद में युवती को ठगी का एहसास हुआ। उसने युवक पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...