Ghumla News: युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, रिम्स रेफर
गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के ज्योति नगर निवासी सुमित्रा देवी के पुत्र विक्रम यादव के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सुमित्रा देवी ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार सात अगस्त की रात विक्रम यादव पालकोट रोड स्थित एक होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.