Ghumla News: मौसम बदला तो बढ़ी मौसमी बीमारियां,अस्पतालों में मरीज बढ़े
गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिले में इन दिनों सर्दी,खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। सदर अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सुबह से ही अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। सदर अस्पताल में पहले रोजाना करीब 450 से 500 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। अब यह संख्या बढ़कर 550 से 600 तक पहुंच गई है। जिले के विभिन्न सीएचसी में भी मरीजों के पंजीयन में बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।डॉक्टरों के अनुसार बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.