गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला। कुम्हार टोली निवासी बाबूलाल साहू का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने गौस नगर निवासी सलीम राय को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मोबाइल चोरी के बाद बाबूलाल ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सलीम राय को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...