गुमला, अगस्त 25 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि। अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन सिसई के सौजन्य से सोमवार को मेन रोड स्थित सामुदायिक भवन में स्कूली विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अंजुमन के सदर सलमान अली ने किया। उन्होंने कहा कि गरीबी सफलता की राह में बाधा नहीं है। दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है। बीएन जालान कॉलेज के लेक्चरर जवाब नेसार ने अपने जीवन के संघर्षों का अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिनाइयों से न घबराने की सीख दी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: परीक्षा की तैयारी के लिए प्रभावी अध्ययन योजना बनाएं स...