गुमला, अक्टूबर 12 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी पतागाई निवासी इम्तियाज आलम को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार इम्तियाज पर प्रखंड मुख्यालय के टोंकाटोली से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप था। इस मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आया था। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: चोरी की बाइक के साथ मो. यासिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...