Ghumla News: मृतक छात्रा के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए भरनो थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। भरनो प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा प्रियंका कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता बूढ़ीपाट तेतर टोली निवासी चैतू उरांव ने विद्यालय प्रबंधन समिति की संलिप्तता की आशंका जताते हुए भरनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मामले की जानकारी दर्ज प्राथमिकी में चैतू उरांव ने कहा है कि उसकी पुत्री प्रियंका कुमारी पिछले चार वर्षों से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। एक जुलाई की सुबह करीब 7.40 बजे विद्यालय प्रबंधन ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर जब परिजन विद्यालय के छात्रावास पहुंचे, तो प्रियंका को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया।
परिवार का आरोप प्राथमिकी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.