Ghumla News: मुरकुंडा हाई स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला द्वारा सोमवार को मुरकुंडा हाई स्कूल में सोमवार को विधिक साक्षरता वर्ग,चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर डालसा के सचिव आरकेएल गुप्ता ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक समानता तथा शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल डीएन ओहदार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य शंभु सिंह और सहायक एलएडीसी जितेंद्र सिंह ने भी विभिन्न कानूनी प्रावधानों और विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। यह भी पढ़ें- Kod...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.