गुमला, जुलाई 14 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। रांची स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय मिस्टर, मिस एवं मिसेज झारखंड ब्यूटी पेजेंट एवं फैशन शो में गुमला की प्रीति साहू ने मिस दिवा प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में राज्यभर से करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक चले विभिन्न चरणों में प्रीति ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता घोषित होने पर आयोजकों ने उन्हें ट्रॉफी और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। प्रीति की इस उपलब्धि से गुमला में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी ...