Ghumla News: माही ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,चार संदिग्ध हिरासत में
गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: पालकोट प्रतिनिधि। माही ज्वेलर्स लूटकांड के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में कई पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल अपराधियों के साथ बाहर से आकर ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले गिरोहों की भी तलाश कर रही है। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि तकनीकी शाखा भी मोबाइल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को लुटेरों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। उधर माही ज्वेलर्स लूटकांड में लूटी गई सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.