गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला। गुमला के करौंदी में किराये के कमरे में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट करने और उसे जबरन अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने गुमला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की निवासी सारिका नायक ने शिवानी नायक समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि छह अक्टूबर की शाम करीब 6.45 बजे शिवानी नायक एक महिला और दो युवकों के साथ उसके करौंदी में किराये के कमरे में जबरन घुस गई। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मारपीट के आरोप में केस इसके बाद सभी ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। इसी बीच आसपास के लोगों के पहुंचने ...