Ghumla News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने फांसी लगाकर जान दी
गुमला, जुलाई 19 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के फोरी फागुन टोली गांव निवासी 24 वर्षीय सुकरा उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलने पर रविवार को सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुकरा उरांव पिछले करीब 10 वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज रांची स्थित एक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा था। करीब एक माह पहले ही इलाज के बाद उसे घर लाया गया था। शनिवार रात उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.