गुमला, अक्टूबर 10 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रभावित व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था। इसी क्रम में उर्मी स्थित शांति निकेतन में विशेष कार्यक्रम हुआ। डालसा सचिव गुप्ता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में मानसिक दिव्यांगता योजना की दी जानकारी उन...