Ghumla News: मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में विभिन्न पौधे लगाए। कार्यक्रम महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. एके शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि की देखरेख में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और परिसर को हराभरा बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ.श्वेता कुमारी, डॉ. केएस विजडम, डॉ.तासोक लेया, डॉ.स्टैनजिन गावा, डॉ. आनंद वैष्णव समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.