Ghumla News: मां कालरात्रि की उपासना के बाद खुले पूजा पंडालों के पट,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शुक्रवार को गुमला जिला मुख्यालय के दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शाम ढलने के बाद पंडालों में रौनक बढ़ गई और रात तक बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंचे। मां के दर्शन-पूजन के साथ ही शहर में दुर्गोत्सव का उत्साह और बढ़ गया है। जिला मुख्यालय के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। पंडालों की आकर्षक सजावट और रोशनी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। पट खुलने के साथ ही पूजा समितियों की तैयारियां भी अब पूरी तरह सामने आने लगी हैं। श्रद्धालु मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.