Ghumla News: महुआटोली में अतिरिक्त जलमीनार बनाने की मांग
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: रायडीह प्रतिनिधि। प्रखंड के जरजट्टा पंचायत अंतर्गत महुआटोली गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संकट दूर करने के लिए गांव में एक अतिरिक्त जलमीनार निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो को आवेदन सौंपकर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि महुआटोली में करीब सौ से 150 घर हैं, लेकिन पूरे गांव के लिए केवल एक ही जलमीनार है। इससे सभी लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता। खासकर गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने बताया कि कोंदा बगीचा और महुआटोली बस्ती में अलग से जलमीनार का निर्माण होने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द पहल कर गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.