Ghumla News: महीनों बाद रोशन होगा चांदनी चौक
गुमला, अक्टूबर 8 -- Ghumla News: महीनों बाद रोशन होगा चांदनी चौक घाघरा। घाघरा चांदनी चौक पर महीनों से खराब पड़ा हाईमास्ट लाइट आखिरकार बुधवार को दुरुस्त कर दिया गया। हिंडाल्को कंपनी की ओर से लाइट की मरम्मत कर उसे दोबारा स्थापित कर दिया गया है। फिलहाल लाइट को चार्ज होने के लिए लगाया गया है। संभावना है कि गुरुवार से यह रोशनी देने लगेगी।हाईमास्ट लाइट की देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी हिंडाल्को कंपनी की पांच वर्षों तक है। लंबे समय से लाइट खराब रहने के कारण चांदनी चौक पर रात में अंधेरा रहता था। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती थी। मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों को रात में बेहतर रोशनी मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.