गुमला, जुलाई 5 -- Ghumla News: घाघरा। घाघरा थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार राजकिशोरी देवी के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राजकिशोरी देवी ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया तथा उनका सेवाकाल बेदाग रहा। मौके पर चौकीदार संघ और थाना के अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व बुके भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में थाना के सभी महिला-पुरुष चौकीदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...