गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुरजनडीह ग्रामीण महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक लीड मुकेश कुमार रजक के मार्गदर्शन और जेएसएलपीएस की संगीता देवी के सहयोग से किया गया।कार्यशाला में महिलाओं को मिर्च और टमाटर की उन्नत नर्सरी तैयार करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर बिना अतिरिक्त खर्च के अच्छी गुणवत्ता की नर्सरी तैयार की जा सकती है। महिलाओं को बीज चयन,नर्सरी बेड तैयार करने, सिंचाई और पौधों की देखभाल के आसान तरीके भी समझाए गए।प्रशिक्षकों ने कहा कि कम लागत में तैयार की गई नर्सरी से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इससे खेती की लागत घटेगी और आमदनी बढ़ाने मे...