Ghumla News: मवेशी लदा पिकअप जब्त, चालक व खलासी गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 21 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंडरा चटकपुर मोड़ के समीप पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। पुलिस ने मौके से वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्त में आए बरगीटांड़ निवासी 42 वर्षीय साजिद खान व 35 वर्षीय मुस्ताक अंसारी शामिल है। सुरसांग थाना प्रभारी महेश साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ की ओर से मवेशियों को पिकअप वाहन में लादकर झारखंड की सीमा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कोंडरा चटकपुर मोड़ के समीप वाहन की जांच की। इस दौरान पिकअप वाहन में 14 गोवंशीय पशु लदे मिले। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार बरामद पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.