Ghumla News: मवेशी के अचानक सड़क पर दौड़ने से बाइक सवार दो युवक घायल
गुमला, सितम्बर 4 -- Ghumla News: घाघरा। थाना क्षेत्र के चपका गड़ियाटोली के समीप शुक्रवार को सड़क पर अचानक भैंस के आ जाने से बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान देवाकी माइल निवासी प्रीतम लोहरा और जोसेफ नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस की गाड़ी से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोट को देखते हुए प्रीतम लोहरा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से नवनी गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गड़िया टोली के समीप एक भैंस अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.