Ghumla News: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: विशुनपुर। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत सेविकाओं को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद देवासी टोप्पो के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार और महिला पर्यवेक्षिका शकुंतला ने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम, उम्र व अन्य त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी। सेविकाओं को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर सूची शुद्धिकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन से लेकर अन्य बिंदुओं की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.