गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: भरनो। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत दावा-आपत्ति के निष्पादन को लेकर शनिवार को उत्तरी भरनो पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में पंचायती राज पदाधिकारी शिशिर कुमार समेत संबंधित कर्मी व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मतदाता सूची से जुड़ी त्रुटियों, समस्याओं और दावे-आपत्ति से संबंधित दस्तावेज कर्मियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कर्मियों ने कागजातों की जांच कर आवश्यक त्रुटियों का निराकरण किया। साथ ही ग्रामीणों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी सरल तरीके से दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की ओर से दिए जा रहे दावे-आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में वसीम खान,तारिक अनवर,कपिल गोप समेत अन्य कर्मियों ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...