गुमला, सितम्बर 26 -- Ghumla News: गुमला। शहर के रामनगर निवासी 70 वर्षीय जगनू सिंह की करौंदी डैम के समीप गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। सूचना मिलने पर गुमला पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पुत्री किरण देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता मछली मारने की बात कहकर करौंदी डैम गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन रात में उनकी तलाश में डैम पहुंचे। वहां डैम से सटे खेत में जगनू सिंह मुंह के बल गिरे मिले। परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...