गुमला, सितम्बर 25 -- Ghumla News: रायडीह। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार रात तेज हवा और आंधी के बीच सदर पंचायत नवागढ़ के पतराटोली जामखोर निवासी किसान अतनस कुजूर के मकान पर करंज का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान की छत समेत अन्य हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। पेड़ गिरने की जोरदार आवाज से परिजन दहशत में आ गए। हालांकि, संयोगवश सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मकान की मरम्मत की समस्या पीड़ित परिवार के सामने खड़ी हो गई है। अतनस कुजूर ने बताया कि वह किसान हैं और मकान की मरम्मत कराना उनके लिए मुश्किल है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अईरा में घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, चार लोग घायल उन्होंने प्रखंड प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad New...