गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। भीम उरांव ने गुरुवार को गुमला के नए जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह व प्रभावी बनाया जाएगा। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।नवनियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम लोगों से भी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार स...