Ghumla News: भास्कर एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व
गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशनल एकेडमी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। घाघरा शाखा के साथ थाना रोड स्थित सिसई शाखा में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में सजकर विद्यालय पहुंचे,जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। बच्चों के बीच आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इसके अलावा बच्चों ने हस्तनिर्मित बांसुरी बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कार और प्रमाण पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.