Ghumla News: भालू के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: कामडारा। प्रखंड के लतरा गांव के जंगल में बुधवार सुबह भालू के हमले में 65 वर्षीय टेग्से होरो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टेग्से होरो लतरा गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार टेग्से होरो सुबह करीब 10.30 बजे जंगल के समीप स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल से निकले एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद किसी तरह उनकी जान बच सकी।घायल को पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र लतरा में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.