गुमला, अक्टूबर 26 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना में सर्वे और मुआवजे को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। बांसडीह गांव में शनिवार को हुई मारपीट में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के डीपीएम अनुज राठी का हाथ टूट गया जबकि एनएचएआई के दो कर्मचारी भी जख्मी हो गए। मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कंपनी कर्मी मुआवजा प्राप्त खातों का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। डीपीएम ने चापा उरांव समेत नौ लोगों पर गाली-गलौज और टांगी से हमला करने का आरोप लगाया है। घायलों में संजय राम और शिव कुमार साहू शामिल हैं। रायडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटकाया से भरदा तक बन रही भारतमाला सड़क परियोजना में सर्वे और मुआवजे को लेकर पहले भी कंपनी कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे विवाद से...