गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: गुमला। जिला भाजपा कमेटी द्वारा17 सितंबर को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...