Ghumla News: भाजपा कार्यकर्ता कालीचरण साहू का निधन
गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह व्यवसायी 75 वर्षीय कालीचरण साहू का रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हृदयगति रुकने से उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कामडारा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार शाम कामडारा के दोभघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रखंडवासियों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.