Ghumla News: भरनो हाईस्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग हुई
गुमला, जुलाई 4 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में शनिवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित हुई। कार्यक्रम में अभिभावकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्राचार्या वरदानी टोप्पो ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश शैक्षणिक प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो गई हैं, इसलिए बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, घर पर पढ़ाई का माहौल बनाने और अनुशासन के लिए प्रेरित करने की अपील की। शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों को आवश्यक सुझाव दिए। मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावक व शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह यह भी पढ़ें- घर पर पढ़ाई का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएं यह भी पढ़ें- Ghumla News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.