गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को भरनो प्रखंड से पांच सौ की संख्या में शिवभक्तों का कांवरिया जत्था भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आमरेश्वर धाम,अंगराबाड़ी के लिए रवाना हुआ। भरनो बस्ती बाजार टांड़ से सुबह कांवरियों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद यात्रा शुरू की। कांवरियों का नेतृत्व प्रसाद केसरी एवं मुखिया ललिता देवी ने किया। यात्रा शुरू करने से पहले सभी कांवरियों ने भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर,शिव मंदिर एवं देवी मंडप में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पारस नदी से कांवर में विधिवत जल लेकर कांवरियों ने 'बोल बम,'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ पैदल आमरेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किए। कांवर यात्रा में भरनो प्रखंड सहित आसपास के कई गांवों के युवक-युवतियां,महिलाएं,...