Ghumla News: भरनो शिविर में 143 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस
गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: भरनो। परिवहन विभाग की परिवहन कार्यालय आपके द्वार योजना के तहत शुक्रवार को भरनो दक्षिणी पंचायत में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में 163 लोगों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी। इनमें 143 अभ्यर्थी सफल रहे और उन्हें मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया,जबकि 20 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को घर के पास ही परिवहन संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने और कार में आगे के साथ पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास प्रखंड परिसर में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण शिविर में 49 अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.