Ghumla News: भरनो में 10 दिनों से पोस्ट ऑफिस ठप, ग्राहक परेशान
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस का तकनीकी सिस्टम पिछले दस दिनों से ठप पड़ा है। इससे पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है। दूर-दराज के गांवों से जरूरी काम और पैसे की निकासी के लिए आने वाले लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।ग्राहकों का कहना है कि पोस्ट ऑफिस पहुंचने के बाद सिस्टम खराब होने की जानकारी मिलती है। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च दोनों बर्बाद हो रहे हैं। पोस्टमास्टर कुमुद रंजन ने बताया कि तकनीकी खराबी ऊपर से ही है। इस कारण भरनो के अलावा कई अन्य पोस्ट ऑफिसों में भी कामकाज प्रभावित है। उन्होंने बताया कि सिस्टम ठीक होने में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.