Ghumla News: भरनो में हाथी के बच्चे ने दो वृद्ध किसानों पर किया हमला, घायल
गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरतंगा अम्बाटोली गांव में शनिवार को हाथी के बच्चे के हमले में दो वृद्ध किसान घायल हो गए। घायलों में गांव के राम बारला (70) और पीटर बारला (60) शामिल हैं। दोनों को भरनो अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों किसान गांव के पास बैल-बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले हाथी के बच्चे ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़कर इस क्षेत्र में पहुंच गया है। वह अभी भी आसपास के इलाके में विचरण कर रहा है और लोगों को देखकर दौड़ाने लगता है। इसके बावजूद हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग, बसिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.