गुमला, सितम्बर 27 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड द्वारा बार-बार खेतों में घुसकर धान की फसल बर्बाद किए जाने से किसान चिंतित हैं। शनिवार की रात अमलिया गांव के किसान नंदकिशोर सिंह और दिनेश ठाकुर के खेतों में हाथियों ने घुसकर धान की फसल रौंद दी। इससे दोनों किसानों की एक एकड़ से अधिक फसल क्षतिग्रस्त हो गई।

किसानों की चिंता रविवार सुबह किसान खेत पहुंचे तो जगह-जगह धान की फसल उखड़ी और जमीन पर बिखरी मिली। किसानों के अनुसार पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली हाथियों का आवागमन लगातार बना हुआ है। रात में हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के आसपास पहुंच जाता है और धान, मक्का समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।

आर्थिक नुकसान किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आय का प्रम...