गुमला, अक्टूबर 28 -- Ghumla News: भरनो। भरनो प्रखंड के समसेरा जामटोली गांव में मंगलवार शाम 35 वर्षीय मंगू उरांव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य धान काटने के लिए खेत गए हुए थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल छा गया।मंगू उरांव जट्टा उरांव के पुत्र था। ग्रामीणों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण वह परेशान रहता था। उसके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। पत्नी बोलने में असमर्थ हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...