Ghumla News: भरनो में फिर शुरू हुआ हाथियों का आतंक, दो घरों को किया क्षतिग्रस्त
गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। गुरुवार रात पहाड़केशा गांव में पहुंचे दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए राम उरांव और मुबारक दरबानी के मिट्टी के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में घरों में रखा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के गांव में प्रवेश करने से पूरे इलाके में भय का माहौल है।
हाथियों का आतंक बरसात के मौसम में हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जल्द जंगल की ओर खदेड़ने और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान का आकलन किया। विभाग ने नियमानुसार मुआवजा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.