Ghumla News: भरनो में नाली में नहीं पहुंच रहा बारिश का पानी, सड़क पर जलजमाव
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। फोरलेन सड़क निर्माण करा रही आरकेडी कंपनी द्वारा सर्विस रोड के किनारे बनाई गई नाली बरसात के मौसम में बेअसर साबित हो रही है। अधिकांश स्थानों पर बारिश का पानी नाली तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन रही है। इसका सबसे ज्यादा असर भरनो के स्कूल चौक पर देखने को मिल रहा है। जहां तेज या लगातार बारिश के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। वहीं सड़क किनारे स्थित कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस जाता है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।दुकानदारों ने बताया कि इस समस्या से आरकेडी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.