Ghumla News: भरनो में दो दिन से लापता युवक का शव कुएं से मिला
गुमला, जुलाई 9 -- Ghumla News: भरनो। थाना क्षेत्र के समसेरा करंजटोली गांव में दो दिनों से लापता युवक का शव गुरुवार को गांव के एक कुएं से बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजकुमार मंगलवार रात पैदल घर लौट रहा था। आशंका है कि अंधेरे के कारण वह खुले कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने लगातार उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। भरनो थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.