Ghumla News: भरनो में करम पूजा कर बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि मांगी
गुमला, सितम्बर 23 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात प्रकृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक करमा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर आदिवासी समुदाय में खासा उत्साह रहा। गांवों के अखाड़ों से लेकर घर-आंगन तक करमा पर्व की रौनक दिखी। शाम होते ही करम डाली को विधि-विधान से घरों के आंगन और विभिन्न अखाड़ों में स्थापित किया गया। रात में बहनों और श्रद्धालुओं ने करम राजा की पूजा कर भाइयों के सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। विभिन्न अखाड़ों में पाहन-पुजारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा कराई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा में धूमधाम से मना करमा पर्व घरों में स्थापित करम डाली की पूजा आचार्यों ने संपन्न करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.