गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। गुमला एसडीओ अखिलेश कुमार ने बुधवार को भरनो प्रखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कर जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में मनरेगा,अबुआ आवास योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,वृद्धावस्था व् विधवा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और स्वच्छता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। एसडीओ ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध निष्पादन पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित कई कर्मियों की हाजिरी काटी गई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के संचालन में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक की जानकारी बैठक में सीओ अविनाश कुजूर से म्यूटेशन,ऑनलाइन रसीद और सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लं...